Solutions of CBSE Sample Questions and NCERT Guide - Class VII, Hindi Vasant Chapter 16 - भोर और बरखा

 

Class VII, Hindi Vasant Chapter 16 - भोर और बरखा

Solutions of CBSE Sample Questions and NCERT Guide

Question 1. 'भोर और बरखा' कविता में मीरा को किसके आने की भनक लगी है ? इस कविता में कवयित्री ने किसके प्रति अपनी भक्ति और प्रेम व्यक्त की हैं ?  
Solution: सावन में बादलों के उमड़ने से मीरा को श्रीकृष्ण के आने की भनक लगी है।  'भोर और बरखा' का अर्थ है 'प्रभात और वर्षा'। इनसे सम्बंधित पदों में कवयित्री ने अपनी अनन्य भक्ति एवं प्रेम भगवान् श्रीकृष्ण के प्रति  व्यक्त की हैं।    

Question 2. मीरा किसे और क्यों जगाना चाहती हैं ? 
Solution: मीरा कृष्ण को जगाना चाहती हैं क्योंकि भोर हो गई है और सभी घरों के दरवाजे खुल चुके हैं।  द्वार पर देव तथा मानवगण कृष्ण के दर्शन की प्रतीक्षा में खड़े थे। ग्वाल-बाल हाथों में मक्खन-रोटी लिए गौओं को चराने जाने के लिए कृष्ण को अपने साथ ले जाने को आतुर थे । यही कारण हैं जिसके लिए मीरा कृष्ण को जगाना चाहती हैं ।         

Question 3. मीरा के दूसरे पद में किये गए वर्षा-ऋतु का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।   
Solution: भोर और बरखा कविता के दूसरे पद में मीरा जी ने प्रकृति विशेषकर वर्षा-ऋतु का अत्यंत सुन्दर वर्णन की है। वे कहती हैं कि सावन के आते ही मन में उमंग जाग उठती है। वर्षा के आने से मीरा को श्रीकृष्ण (हरि) के आने की भनक लग जाती है। सावन के आते ही बादल उमड़-घुमड़कर चारों दिशाओं में फ़ैल जाते हैं।  बिजली चमकने लगती है। साथ में वर्षा की नन्ही-नन्ही बूँदों की झड़ी लग जाती है। पवन भी शीतल और सुहावनी लगने लगती है। ऐसे में मीरा जी अपने प्रभु श्रीकृष्ण के आने की खुशी में मंगल गीत गाना चाहती हैं।  इस प्रकार कविता के दूसरे पद में वर्षा-ऋतु का बहुत ही मनोरम दृश्य प्रस्तुत किया गया है।      

Question 4. कृष्ण को 'गउवन के रखवारे' कहा गया है।  जिसका अर्थ है गौओं का पालन करनेवाला।  इसके लिए एक शब्द दें।  
Solution: गोपाला 

Question 5. मीरा बाई मंगल गीत किसके लिए और क्यों गाना चाहती है ?
Solution: मीरा बाई मंगल गीत प्रभु श्रीकृष्ण के लिए तथा उन्ही की स्वागत में गाना चाहती हैं।  

Further study

NCERT Answers of Class 7 Hindi Vasant Bhag 2, Chapter 16 exercise questions - भोर और बरखा | Ncert Solutions of Class VII Hindi Basant Bhag 2 textbook exercise questions [READ] 

No comments:
Write comments