Recently, due to some unavoidable reasons it was not being possible for us to add materials very frequently. Now we are back again and will be on our fast track, as usual. Thanks
Custom Search

Ncert Class 9 Cbse Hindi Guide | Kritika Bhag 1 - कृतिका भाग १ - इस जल प्रलय में | CCE type Hindi Sample Questions

Class 9, CBSE - NCERT Hindi (A)
Kritika Bhag - 1, इस जल प्रलय में
Important Sample Questions Answers (Hindi Course A)  
प्रश्न १: लेखक ने किसे गंवार मुस्टंडा कहा है और क्यों? 
उत्तर: लेखक ने दानापुर के एक अधेड़ ग्रामीण को गंवार मुस्टंडा इसलिए कहा है क्योंकि उसका शरीर मजबूत था | व्यबहार असभ्य था | वाणी कठोर थी | उसने बाढ़ में फँसे पटनावासियों पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहा - 'ईह! जब दानापुर डूब रहा था तो पटनियाँ बाबू लोग उलटकर देखने भी नहीं आए ... अब बूझो!' निश्चित रूप से ये वचन कठोर और द्वेषपूर्ण थे |
प्रश्न २: लेखक ने मुहर्रमी सूरतें किन्हें कहा और क्यों? वे सबसे अलग क्यों थे? 
उत्तर: लेखक ने स्वयं को तथा अपने कवि-मित्रों को मुहर्रमी सूरतें कहा है | वे दोनों बाढ़ की विनाशलीला देखकर अंदर तक हिल गए थे | उनके मन उदास हो गए थे | उनकी उदासी को देखकर लगता था मानो आज मुहर्रम का दिन हो और वे दुखी हो | 
उनके इर्द-गिर्द खड़े अन्य लोग सहज थे | वे उत्साहित थे, जिज्ञासु थे | कुछ तो मनोरंजन के मूड में थे | वे हँसी-मज़ाक कर रहे थे | ऐसे उत्साही माहौल में उदास-हताश चेहरे सबसे अलग हो गए थे | 
प्रश्न ३: लेखक ने बाढ़ में सबसे मार्मिक दृश्य कौन-सा देखा? 
उत्तर: लेखक ने बाढ़ में सबसे मार्मिक दृश्य वहाँ देखा जब छाती भर पानी में खड़ी एक गर्भवती महिला गाय की तरह टुकुर-टुकुर देख रही थी कि कोई उसे बचा ले | 
प्रश्न ४: बाढ़ के आ जाने पर शहर के मनचले लोग कैसी बातें कर रहे थे? 
उत्तर: बाढ़ के आ जाने पर शहर के कुछ मनचले लोग हँसी-मखौल करने से नहीं चूक रहे थे | वे कह रहे थे कि अच्छा है कि पूरा पटना डूब जाए, जिससे सबके पाप कटें | कुछ कह रहे थे कि गोलघर के माथे पर बैठकर ताश खेली जाए | कुछ कह रहे थे कि इसी समय इन्कमटैक्स वालों को अपने आसामियों पर छापा मारना चाहिए |     
Class 9 NCERT (CBSE) Hindi Further study
Class 9 CBSE Hindi (Kritika Bhag 1) - इस जल प्रलय में | IX, NCERT Solutions for Hindi Textbook Exercise

0 comments:

Post a Comment

Related Posts with Thumbnails

Recent Comments

 
 
 

Disclaimer

The answers, information, material and content have been posted on http://cbse-ncert-solution.blogspot.com (CBSE | NCERT Solutions) by exercising due diligence and care and are correct and original to the best of the knowledge and intent of this blog. Any action taken by the user on the basis of the information contained on the blog is the responsibility of the user alone. “CBSE | NCERT Solutions” or this Blog does not take the responsibility of how it is used or the consequence of its use and also disclaims all warranties as to the accuracy, completeness or adequacy of its contents. However, any omissions or unforeseen errors may be notified to the author for necessary correction. This site [http://cbse-ncert-solution.blogspot.com] is neither associated with NCERT nor affiliated by Central Board of Secondary Education (CBSE).