Keeping in view of imminent Board Exams we are adding more study materials for Class 9 and Class 10. So it is in your interest that you visit this site regularly .. Thanks
Custom Search

Solutions of Vasant Bhag 2, NCERT (CBSE) Class 7 Hindi एक तिनका | NCERT Exercise and CCE type Extra Important Questions

एक तिनका
Solutions of NCERT (CBSE) Hindi 
Class VII Vasant Bhag 2 (Basant Bhag 2)
प्रश्न अभ्यास कविता से
प्रश्न १: नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को सामान्य वाक्य में बदलिए।
(क) एक दिन जब था मुंडेरे पर खड़ा -
(ख) लाल होकर आँख भी दुखने लगी -
(ग) ऐंठ बेचारी दबे पाँवों भगी -
(घ) जब किसी ढब से निकल तिनका गया -
उत्तर:
(क) एक दिन जब मैं अपनी छत के किनारे पर खड़ा था।
(ख) आँख में तिनका चले जाने के कारन आँख लाल होकर दुखने लगी।
(ग) जब आँख में बहुत दर्द हुआ तो कवि का घमंड भी टूट गया।
(घ) किसी तरीके से आँख तिनका निकाला गया।
प्रश्न २: 'एक तिनका' कविता में किस घटना की चर्चा की गई है, जिससे घमंड नहीं करने कीसंदेश मिलता है?
उत्तर: 'एक तिनका' कविता में 'हरिऔध' जी ने आँख में चले जानेवाले तिनके की बात की गई है की कैसे एक तिनका कवि की आँख में चला गया। उसकी आँख लाल होकर दुखने लगी। लोगों ने आँख में कपड़े की मूंठ भी दी। किसी तरीके से तिनका निकाल लिया गया। ऐसे में कवि का घमंड चूर-चूर हो गया। उसकी बुध्धि ने भी उसे ताने दिए की तू ऐसे ही घमंड करता था। तेरे घमंड को चूर करने हेतु एक तिनका ही बहुत है। इस कविता से यह संदेश मिलता है कि हमें घमंड नहीं करना चाहिए क्योंकि कई बार छोटी से छोटी वस्तु या प्राणी भी घमंड चूर-चूर करने में सफल हो जाते हैं।
प्रश्न ३: आँख में तिनका पड़ने के बाद घमंडी की क्या दशा हुई?
उत्तर: घमंडी की आँख में तिनका पड़ने पर आँख लाल होकर दुखने लगी। ऐसे में वह बेचैन हो उठा जिससे उसका घमंड चूर-चूर हो गया।

अन्य आवश्यक प्रश्न

प्रश्न १: इस कविता से क्या संदेश मिलता है?
उत्तर: इस कविता से यह संदेश मिलता है कि मनुष्य को कभी घमंड नहीं करना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment

Related Posts with Thumbnails

Recent Comments

 
 
 

Disclaimer

The answers, information, material and content have been posted on http://cbse-ncert-solution.blogspot.com (CBSE | NCERT Solutions) by exercising due diligence and care and are correct and original to the best of the knowledge and intent of this blog. Any action taken by the user on the basis of the information contained on the blog is the responsibility of the user alone. “CBSE | NCERT Solutions” or this Blog does not take the responsibility of how it is used or the consequence of its use and also disclaims all warranties as to the accuracy, completeness or adequacy of its contents. However, any omissions or unforeseen errors may be notified to the author for necessary correction. This site [http://cbse-ncert-solution.blogspot.com] is neither associated with NCERT nor affiliated by Central Board of Secondary Education (CBSE).