Cbse Class 8, Hindi Vasant (Basant) Bhag 3 | NCERT Sample Qestions | | बस की यात्रा

 

Class VIII Ncert (Cbse) Hindi Vasant (Basant) Bhag 3
Chapter 3, Vasant Bhag-3 | बस की यात्रा | NCERT Solutions of ExerciseQuestions READ
CCE pattern Sample Questions + Answers
प्रश्न १: लेखक और उसके मित्रों ने एक दिन क्या तय किया ?
उत्तर: एक दिन लेखक और उसके मित्रों ने तय किया कि वे शाम चार बजे की बस से चलेंगे | पन्ना से इसी कंपनी की बस सतना पहुँचा देगी | वहाँ से जबलपुर के लिए ट्रेन मिलती है | अतः वे सुबह जबलपुर जबलपुर पहुँच जाएँगे | मित्रों में से दो को सुबह काम पर हाज़िर होना था | 
प्रश्न २: डाक्टर मित्र ने क्या कहा ?
उत्तर: डाक्टर मित्र ने कहा - "डरो मत, चलो! बस अनुभवी है | नयी-नवेली बसों से ज्यादा विश्वसनीय है | हमें बेटों की तरह प्यार से गोद में लेकर चलेगी |" 
प्रश्न ३: रूकी बस की हालत देखकर लेखक को क्या लग रहा था ?       
उत्तर: लेखक को क्षीण चाँदनी में वृक्षों की छाया के नीचे वह बस बड़ी दयनीय लग रही थी | लगता था, जैसे कोई वृद्धा थक कर बैठ गई हो | लेखक को ग्लानी हो रही थी कि बेचारी पर लदकर हम चले आ रहे हैं | अगर इसका प्राणांत हो गया तो इस बियाबान में हमें इसकी अंतेष्टि करनी पड़ेगी |    

2 comments:
Write comments