Come on friends..Let us know how we are doing..Just leave your comments below the post to help us improve your site..Please show your love to this site by giving us G Plus One..Thanks
Custom Search

Class IX, Kritika Bhag 1, NCERT (CBSE) Hindi Guide - Chapter 2 मेरे संग की औरतें - Extra Important Questions

मेरे संग की औरतें 

Kritika Bhag 1, Class 9, NCERT (CBSE) Hindi Guide

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न-अभ्यास 
प्रश्न ६: 'शिक्षा बच्चों का जन्मसिद्ध अधिकार है' - इस दिशा में लेखिका के प्रयासों का उल्लेख करें |
उत्तर: शिक्षा बच्चों का जन्मसिद्ध अधिकार है | जिस बच्चे का जन्म हुआ है, उसे उचित विद्यालय में शिक्षा मिलनी ही चाहिए | यदि कहीं शिक्षा की व्यवस्था नहीं है तो उसके लिए उचित प्रवंध किया जाना चाहिए | 
लेखिका कर्णाटक के छोटे से कस्बे बगलकोट में थीं | वहां उसके दो बच्चों को पढ़ाने की समुचित व्यवस्था नहीं थी | अतः उसने एक अच्छा स्कूल खोलवाने की भरपूर कोशिश कीं | पहले उसने पास के कैथोलिक बिशोप से प्रार्थना की कि वे वहां एक स्कूल खोलें | परंतु बिशोप तैयार नहीं हुए | तब उन्हों ने अपनी कोशिशों से, कुछ उत्साही लोगों को साथ लेकर वहां एक अच्छा स्कूल खुलवाया |     
प्रश्न ७: पाठ के आधार पर लिखिए कि जीवन में कैसे इंसानों को अधिक श्रद्धा भाव से देखा जाता है ? 
उत्तर: इस पाठ से स्पष्ट है कि ऊंची भावना वाले दृढ़ संकल्पी लोगों को श्रद्धा से देखा जाता है | जो लोग सदभावना से व्यवहार करते हैं तथा आवश्यकता पढ़ने पर गलत रूढ़ियों को तोड़ डालने की हिम्मत रखतें हैं, समाज में उनका खूब आदर सम्मान होता है | 
लेखिका की नानी इसलिए श्रद्धेया बनी क्योंकि उसने परिवार और समाज से विरोध लेकर भी अपनी पुत्री को किसी क्रांतिकारी से व्याहने की बात कही | इस लिए वह सबकी पूज्या बन गयी | लेखिका की परदादी इसलिए श्रद्धेया बनी क्योंकि उसने दो धोतियों से अधिक संचय न करने का संकल्प किया था | उसने परम्परा के विरूद्ध लड़के की बजाय लड़की होने की मन्नत माँगी | लेखिका की माता इसलिए श्रद्धेया बनी क्योंकि उसने देश की आज़ादी के लिए कार्य किया | कभी किसी से झूठ नहीं बोला | कभी किसी की गोपनीय बात को दूसरे को नहीं बताया | 
ये सभी व्यक्तित्व सच्चे थे, लीक से परे थे तथा दृढ़-निश्चयी थे | इस कारण इनका सम्मान हुआ | इन्हें श्रद्धा मिली |

CBSE Hindi Kritika Bhag 1 - Sample Questions

प्रश्न १: पाठ की लेखिका का नाम लिखें |
उत्तर: पाठ की लेखिका नाम है - "मृदुला गर्ग" |
प्रश्न २: यह पाठ किस शैली में है ?
उत्तर: यह पाठ एक नए प्रकार की शैली में लिखा हुआ एक संस्मरणात्मक गद्ध है | यह एक स्त्री प्रधान निबंध है |
प्रश्न ३: यह पाठ किस विषय पर केंद्रित है ?  
उत्तर: परंपरागत तरीके से जीते हुए भी लीक से हठकर कैसे जिया जा सकता है, यह पाठ ऐसी औरतों पर केंद्रित है |  
प्रश्न ४: चोर माँ की किस बात से प्रभावित हुआ ?
उत्तर: चोर लेखिका की माँ की उदारता, आत्मीयता और क्षमा से प्रभावित हुआ | वह स्वयं को चोर तथा निंदनीय मानता था | उसके अन्दर भी चोर था | परंतु जब उसने माँ की सदभावना को देखा तो उसके मन में अपने प्रति ग्लानी तथा माँ के प्रति श्रद्धा जाग उठी | अतः वह उनसे बहुत प्रभावित हुआ |  

Related Posts with Thumbnails

Recent Comments

 
 
 

Get Solutions

Enter your email address:

Disclaimer

The answers, information, material and content have been posted on http://cbse-ncert-solution.blogspot.com (CBSE | NCERT Solutions) by exercising due diligence and care and are correct and original to the best of the knowledge and intent of this blog. Any action taken by the user on the basis of the information contained on the blog is the responsibility of the user alone. “CBSE | NCERT Solutions” or this Blog does not take the responsibility of how it is used or the consequence of its use and also disclaims all warranties as to the accuracy, completeness or adequacy of its contents. However, any omissions or unforeseen errors may be notified to the author for necessary correction. This site [http://cbse-ncert-solution.blogspot.com] is neither associated with NCERT nor affiliated by Central Board of Secondary Education (CBSE).